बीडीओ ने बूथों की भौतिक स्थिति का लिया जायजा

प्रखंड की बृंदावनी व बांसकुली पंचायत के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया.

रानीश्वर. सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा प्रखंड की बृंदावनी व बांसकुली पंचायत के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. पंचायत सचिव व बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. मतदान केंद्र पर बुनियादी सुविधाएं व साफ-सफाई के बारे में भी चर्चा की. उन्होंने बृंदावनी पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 256, 257, 258, 259, 260, 261 तथा बांसकुली पंचायत के बूथ 254 व 255 मतदान केंद्र का निरीक्षण कर भौतिक स्थिति का जायजा लिया. बीएलओ से मतदाता सूचना पर्ची वितरण के बारे में जानकारी प्राप्त की. बीएलओ को सप्ताह के अंदर मतदाताओं को सूचना पर्ची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. मौके पर बीपीआरओ हरिसाधन दत्त व संबंधित बीएलओ उपस्थित थे. फोटो मतदान केंद्र का निरीक्षण करते बीडीओ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >