इग्नू में नामांकन व री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ी, 15 सितंबर तक मिलेगा मौका

इग्नू जुलाई सत्र के लिए नामांकन और री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है. मयुराक्षी ग्रामीण कॉलेज रानीश्वर के अध्ययन केंद्र पर छात्र-छात्राएं अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह उन छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जो किसी कारणवश समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे.

रानीश्वर : मयुराक्षी ग्रामीण कॉलेज रानीश्वर के इग्नू अध्ययन केंद्र में जुलाई सत्र के लिए नामांकन व री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 तक बढ़ाई गई है.

15 सितंबर तक ऑनलाइन करा सकेंगे नामांकन

इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. गजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इग्नू के क्षेत्रीय कार्यालय, देवघर से प्राप्त सूचना के आलोक में एमजी कॉलेज रानीश्वर में जुलाई सत्र में नामांकन व री-रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 की गयी है.

उन्होंने वैसे छात्र-छात्राओं से अपील की है, जो किसी कारणवश नामांकन या री-रजिस्ट्रेशन नहीं करा सके हैं, वे 15 सितंबर तक ऑनलाइन माध्यम से इग्नू अध्ययन केंद्र में नामांकन या री-रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साधन सेन

वर्ष 1999 के नवंबर महीने से प्रभात खबर अखबार में पत्रकारिता शुरू की. दुमका के रानीश्वर प्रखंड से पत्रकारिता करते हुए जनहित की खबरों को प्राथमिकता देना, हमेशा मेरा ध्येय रहा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >