घर में लगा करंट, पत्नी को बचाने गये पति की मौत

मिली जानकारी के अनुसार सुबालक बघोत की पत्नी पिंकू देवी धोये हुए गीले कपड़ाें को सुखाने के लिए घर के पास रखे लोहे के पाइप पर रख रही थी. इस दौरान अचानक पाइप पर करंट आ जाने से पिंकू देवी करंट की चपेट में आ गयी.

जामा थाना क्षेत्र के सुगनीबाद गांव की घटना प्रतिनिधि, जामा जामा थाना क्षेत्र के सुगनीबाद गांव के निवासी 50 वर्षीय सुबालक बघोत की मौत बिजली की करंट की चपेट में आने से रविवार दोपहर हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार सुबालक बघोत की पत्नी पिंकू देवी धोये हुए गीले कपड़ाें को सुखाने के लिए घर के पास रखे लोहे के पाइप पर रख रही थी. इस दौरान अचानक पाइप पर करंट आ जाने से पिंकू देवी करंट की चपेट में आ गयी. उसे करंट लगता देख उसे बचाने के लिए सुबालक बघोत आगे आये तो सुबालक बघोत भी करंट की चपेट में आ गये और उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि पत्नी बुरी तरह से जख्मी हो गयी. परिजनों ने इलाज के लिए दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहा��� पिंकू देवी की स्थिति सामान्य बतायी जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही जामा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. घटना से आसपास के ग्रामीण में शोक की लहर दौड़ पड़ी. मृतक के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >