सड़क सुरक्षा माह के तहत बस स्टैंड में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान लगभग 150 बस चालक, कंडक्टर एवं अन्य वाहन चालकों की आंख, रक्तचाप, HIV, शुगर, सामान्य स्वास्थ्य आदि की जांच की गयी

दुमका नगर. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (1 जनवरी से 31 जनवरी 2026) के अवसर पर जिला परिवहन कार्यालय दुमका द्वारा शनिवार को अटल बिहारी वाजपेयी बस पड़ाव दुमका में बस, ऑटो एवं टोटो चालकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का शुभारंभ सहायक समाहर्ता नाजिश उमर अंसारी, जिला परिवहन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार एवं सिविल सर्जन डॉ कमलेश्वर प्रसाद द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने में चालकों का शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ होना अत्यंत आवश्यक है. नियमित स्वास्थ्य जांच से दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सकता है. स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान लगभग 150 बस चालक, कंडक्टर एवं अन्य वाहन चालकों की आंख, रक्तचाप, HIV, शुगर, सामान्य स्वास्थ्य आदि की जांच की गयी तथा आवश्यकतानुसार चश्मा भी वितरण किया गया. जांच के उपरांत आवश्यक परामर्श भी दिया गया तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन परिचालन के लिए चालकों को जागरूक किया गया. कार्यक्रम के माध्यम से चालकों को यातायात नियमों के पालन, सतर्कता एवं सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व के बारे में जानकारी दी गयी. जिला प्रशासन द्वारा आगे भी राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत विभिन्न जागरूकता एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाने की जानकारी दी गयी. मौके पर सड़क सुरक्षा के सदस्य मुस्ताक अली, डॉ मनोज कुमार घोष,रमन कुमार वर्मा, अरुण कुमार सिंह, प्रदीप्तो मुखर्जी, नीलकंठ झा, सुरेश साह सहित जिला परिवहन कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Binay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >