पठन-पाठन की अवधि में न हो गुरु गोष्ठी: बीडीओ

पठन-पाठन की अवधि में न हो गुरु गोष्ठी: बीडीओ

रानीश्वर. बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को सादीपुर पंचायत में चापाकल मरम्मति कार्य और विद्यालयों का निरीक्षण किया. पंचायत के विभिन्न गांवों में खराब चापाकलों की मरम्मति कराई जा रही है. उन्होंने कार्य को गुणवत्ता के साथ कराने पर जोर दिया, ताकि लोगों को पानी के लिए परेशान या भटकना न पड़े. वहीं, प्राथमिक विद्यालय नीमबनी और यूएमएस जयपहाड़ी के औचक निरीक्षण के दौरान दोनों स्कूलों के शिक्षक अनुपस्थित पाए गए. बच्चों से पूछने पर उन्होंने बताया कि शिक्षक गुरु गोष्ठी में गये हैं. बीडीओ ने इस संबंध में बीइइओ से पूछा, तब बताया गया कि आज गुरु गोष्ठी है. इस पर बीडीओ ने बीइइओ को निर्देश दिया कि गुरु गोष्ठी का समय बदला जाये, ताकि उस दिन स्कूलों के शिक्षक अनुपस्थित न रहें. बीडीओ ने जयपहाड़ी स्कूल के बगल में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया. इस दौरान सेविका सुकुमुनी हांसदा अनुपस्थित पाई गईं. केंद्र पर केवल चार ही बच्चे उपस्थित थे. सहायिका सिरीमुनी सोरेन से उपस्थिति पंजी और अन्य पंजियों की मांग करने पर उन्होंने बताया कि पंजी सेविका के घर पर ही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >