हाईवे पर नियम तोड़ने वाले 17 वाहन चालकों पर कार्रवाई : कटा ऑफलाइन-ऑनलाइन चालान

गोपीकांदर पुलिस ने स्टेट हाइवे पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 17 वाहन चालकों का चालान काटा गया.

गोपीकांदर : डीटीओ मृत्युंजय कुमार के निर्देश पर शनिवार को गोपीकांदर थाना प्रभारी सुमित कुमार भगत के नेतृत्व में गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाइवे पर थाना गेट के सामने सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. एसआई धर्मल मांझी ने दो पहिया से लेकर 17 पहिया वाहनों तक के चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, सीट बेल्ट, रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस, फिटनेस, प्रदूषण प्रमाणपत्र और बाइक चालकों के हेलमेट समेत अन्य दस्तावेजों की जांच की.

17 वाहनों का ऑफलाइन-ऑनलाइन चालान कटा

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 17 वाहनों का ऑफलाइन-ऑनलाइन चालान काटा गया. एसआई धर्मल मांझी ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे. मौके पर मुंशी बृजमोहन सिंह, सत्यम कुमार समेत सहायक पुलिस जवान मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >