भाजयुमो ने डॉॅ निशिकांत दुबे के पक्ष में किया जनसंपर्क

बासुकिनाथ भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में अभियान चलाते भाजयुमो के कार्यकर्ता

बासुकिनाथ. भाजयुमो ने बासुकिनाथ नगर क्षेत्र में गोड्डा लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ निशिकांत दुबे के पक्ष में जनसंपर्क किया. बासुकिनाथ नगर पंचायत वार्ड क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों से मिले. मोर्चा के मनमोहन झा ने कार्यकर्ताओं के बीच प्रत्याशी निशिकांत दुबे का प्रिंटेड टी शर्ट का वितरण भी किया. इस दौरान केंद्र सरकार के द्वारा महिलाओं के हित में किए गए कई जनकल्याणकारी कार्यों से अवगत कराते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की गयी. भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे के विकास कार्यों का हवाला देते हुए मतदाताओं से पुनः जिताने की अपील की. मौके पर नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, मनमोहन झा, नरेश पंडा, पप्पू सिंह, मीडिया प्रभारी रमेश मिश्रा, पप्पू सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >