गिरिडीह के एनडीए प्रत्याशी ने की फौजदारीनाथ की पूजा

बाबा से जीत के लिए मांगा आशीर्वाद, पुरोहितों ने परंपरागत तरीके से पूजा व आरती करायी

बासुकिनाथ. बाबा बासुकिनाथ के दरबार में गुरुवार को गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी सह निवर्तमान सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने पूजा-अर्चना की, उन्हें मंदिर के पुरोहित कुंदन झा, पंडित सुमन बाबा, नीरज झा, पिनाक पांडेय ने विधि-विधान से पूजा व आरती करायी. भोलेनाथ, माता पार्वती, माता काली, शत्रु संहारिणी बगलामुखी माता की आरती की. चंद्र प्रकाश चौधरी ने बाबा से जीत को लेकर प्रार्थना की. मौके पर रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी, अमृतलाल मुंडा समेत भाजपा के स्थानीय नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >