पुराने अस्पताल परिसर के कचरे में लगी आग, खराब एंबुलेंस जली

दुमका के पुराने अस्पताल परिसर में घटना.

संवाददाता, दुमका दुमका के पुराने अस्पताल परिसर में शुक्रवार को डंप किये गये कचरे के ढेर और झाड़ियों में अचानक आग लग गयी. आग की चपेट में आने से वहां लंबे समय से खड़ी एंबुलेंस धू-धू कर जलने लगी. गनीमत रही कि सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गयी. समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जली एंबुलेंस समय से खराब हालत में पड़ी थी, उसके पास अन्य एंबुलेंस भी खड़ी थी. अस्पताल प्रबंधनने कबाड़ समझकर कचरे के ढेर के पास छोड़ दिया था. कचरे में लगी आग तेजी से फैलते हुए एंबुलेंस तक पहुंच गयी, जिससे अस्पताल में इलाजरत मरीजों और परिजनों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी. दमकलकर्मियों की तत्परता से आग बुझा दी गयी, अन्यथा आग वार्डों तक फैल सकती थी. घटना ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं. जिला स्वास्थ्य समिति से खराब पड़ी एंबुलेंस के जल्द निष्पादन या मरम्मत की मांग उठ रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >