रानीश्वर: आसनबनी चूढ़ी हटिया में लगातार जुआ खेले जाने की शिकायतें मिल रही है. सोमवार को सूचना मिलने पर रानीश्वर थाना से हटिया परिसर में पुलिस पहुंचने की भनक लगते ही जुआड़ी मैदान छोड़ कर भाग खड़ा हुए. आसनबनी चूढ़ी हटिया के अलावा सिमलडंंगाल व आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से जुआ खेल जारी है.
ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत रानीश्वर थाना को समय समय पर किया जाता है. मौके पर पुलिस पहुंचने की भनक लगते ही जुआड़ी भागने में सफल रहता है. बताया जा रहा है कि जुआड़ियों के पास पैसा खत्म हो जाने पर उसके आसपास फाइनेंशर भी खड़ा रहता है.
जुआड़ियों को सूद पर तुरंत पैसा उधार में दे देता है. स्थानीय लोगों ने बताया कि जुआ खेल जारी रहने से फाइनेंशर मालामाल हो रहा है. वहीं जुआड़ी बर्वाद हो रहा है.
इसके अलावा रघुनाथपुर,सादीपुर,कुकड़ीभाषा आदि गांवों के आसपास भी जुआ खेल चलता है. दुमका,सिउड़ी व अन्य जगहों से जुआड़ी जुआ खेलने यहां पहुंचता है. स्थानीय कुछ युवकों का इसमें संलिप्तता है.
