हत्या के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, हथियार व कार बरामद

बताया जा रहा है कि विकास उर्फ विक्की की हत्या साइबर अपराध से जुड़े पैसे के लेन-देन में की गयी थी. पैसे न मिलने पर उसकी हत्या कर दी गयी थी.

दुमका. बिहार के बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र के जरूवाडीह गांव के रहनेवाले विकास कुमार यादव उर्फ विक्की की तालझारी थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने उदभेदन करते हुए चार अभियुक्तों को धर दबोचा है और कांड में प्रयुक्त पिस्टल, कार समेत कई सामान बरामद किए हैं. बताया जा रहा है कि विकास उर्फ विक्की की हत्या साइबर अपराध से जुड़े पैसे के लेन-देन में की गयी थी. पैसे न मिलने पर उसकी हत्या कर दी गयी थी. बुधवार को एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि तालझारी थाना क्षेत्र के सकरी गांव स्थित बांध के पास एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया था, जिसे गोली मारकर हत्या कर फेंका गया था. शव की पहचान नहीं होने पर चौकीदार विष्णु राय के फर्द बयान पर तालझारी थाना में कांड दर्ज किया गया था. उसी दिन मृतक की पहचान विकास कुमार यादव उर्फ विक्की (उम्र लगभग 25 वर्ष), पिता अरुण यादव, ग्राम जरुवाडीह, थाना कटोरिया, जिला बांका (बिहार) के रूप में हुई. मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जरमुंडी अमित कच्छप के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त चार अभियुक्तों चन्द्रकान्त कुमार यादव, धीरज कुमार, नितेश कुमार उर्फ विड्डू एवं अरविन्द कुमार को गिरफ्तार किया. चंद्रकान्त का इसमें आपराधिक इतिहास भी रहा है. पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 7.65 एमएम का एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की सफेद रंग की टाटा पंच कार तथा चार मोबाइल फोन बरामद कर जब्त किया है. इसके अलावा मृतक का आधार कार्ड, पैन कार्ड और दो एटीएम कार्ड भी बरामद किए गए हैं. पुलिस ने बताया कि शेष अप्राथमिकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जरमुंडी, हंसडीहा प्रभाग के पुलिस निरीक्षक, तालझारी, सरैयाहाट थाना प्रभारी समेत कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे. गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता : – चन्द्रकान्त कुमार यादव, उम्र करीब 21 वर्ष पिता-भागवत यादव, ग्राम-बाबुपुर, थाना-मोहनपुर, जिला-देवघर. धीरज कुमार, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता- भुपालचन्द्र यादव, ग्राम-जगतपुर, थाना-सरैयाहाट, जिला दुमका. नितेश कुमार उर्फ विड्डू, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता-राधारमन यादव, ग्राम-आमघट्टा, थाना-सरैयाहाट, जिला-दुमका. अरविन्द कुमार, उम्र करीब 19 वर्ष पिता- कुलदेव यादव, ग्राम-पतसर, थाना-सरैयाहाट, जिला-दुमका. जब्त सामानों का विवरण : 7.65mm का एक पिस्टल व जिंदा कारतूस एक सफेद रंग का टाटा पंच गाड़ी बिना नम्बर प्लेट की चार मोबाइल फोन मृतक का आधार कार्ड, पैन कार्ड व दो एटीएम कार्ड

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Binay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >