महिला थाने में आपसी सहमति से पांच मामलों का निबटारा

थाना प्रभारी एएसआइ अनुपमा सोरेंग की अध्यक्षता में महिला कोपांग के सदस्यों की मौजूदगी में काउंसिलिंग की गयी.

संवाददाता, दुमका महिला थाना दुमका में रविवार को थाना प्रभारी एएसआइ अनुपमा सोरेंग की अध्यक्षता में महिला कोपांग के सदस्यों की मौजूदगी में काउंसिलिंग की गयी. इस दौरान कुल सात मामलों की सुनवाई की गयी, जिनमें से पांच मामलों में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति के आधार पर समझौता करा दिया गया. एक मामले में सहमति नहीं बनने पर आगे कानूनी कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया. जामा थाना क्षेत्र के कमरदुधानी निवासी सिम्यु हांसदा व मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अंगराईडीह निवासी सुवोध मरांडी के बीच विवाद का निबटारा कराया गया. वहीं जरवाडीह निवासी सवित्री मुर्मू व काठीकुंड के आमझरी निवासी सनातन मरांडी के बीच भी समझौता हुआ. सरैयाहाट के केंवदा निवासी प्रिया कुमारी एवं तालझारी के मरिकेडीह निवासी मदन मंडल के बीच चल रहा विवाद भी समाप्त कराया गया. इसके अलावा हथगामा निवासी संजू कुमारी एवं कृष्ण मंडल, पनवती देवी एवं सुरेश दास के बीच भी सुलह करायी गयी. सभी पक्ष आपसी सहमति से संतुष्ट होकर लौटे. काउंसिलिंग में विजय कुमार महतो, मनोज कुमार घोष, विपण सिंह, डॉ बबीता कुमारी अग्रवाल तथा डॉ कुमार प्रशांत मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANAND JASWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >