अवैध रूप से बिजली जलाते पांच धराये, प्राथमिकी दर्ज

विद्युत विभाग की छापेमारी में कई स्थानों पर पकड़ाया चोरी का मामला

दुमका. अवैध रूप से बिजली उपयोग करने के खिलाफ विद्युत विभाग ने कार्रवाई करते हुए दुमका शहर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की. इस दौरान बिजली चोरी के मामलों में पांच लोगों के विरुद्ध नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. यह कार्रवाई सहायक विद्युत अभियंता विरेंद्र उरांव के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल द्वारा की गयी, जिसमें जेइ सुभाष कुमार विश्वकर्मा, अमर सिंह सहित अन्य कर्मी शामिल थे. छापेमारी के दौरान कई प्रतिष्ठानों और खटालों में बिना वैध कनेक्शन अथवा मीटर से बाइपास कर बिजली उपयोग करते हुए पाया गया. जांच में पाया गया कि रसिकपुर स्थित मनोज कुमार पंडित के होम्योपैथिक क्लिनिक में अवैध कनेक्शन के जरिये बिजली का उपयोग किया जा रहा था, जिससे विभाग को 9,585 रुपये की आर्थिक क्षति हुई. कनेक्शन काटते हुए उपयोग में लाये जा रहे सभी सामान जब्त कर लिये गये. वहीं राखाबनी निवासी बलराम पंडित के खटाल में बिना वैध विद्युत कनेक्शन के कुट्टी काटने की मशीन चलायी जा रही थी. इससे भी विभाग को 9,585 रुपये की क्षति हुई. सोनुवाडंगाल निवासी भास्कर गोराई की किराना दुकान में मीटर से बाइपास तार जोड़ कर बिजली का उपयोग किया जा रहा था, जिससे विभाग को 5,585 रुपये की आर्थिक हानि पहुंची. इसके अलावा रसिकपुर मुनी बाबा कुटिया स्थित अजीत यादव की राशन दुकान में बिना वैध कनेक्शन के बिजली उपयोग पाया गया, जिससे 9,585 रुपये की क्षति हुई. वहीं नरेश यादव के खटाल में भी अवैध रूप से कुट्टी काटने की मशीन चलायी जा रही थी, जिससे विभाग को 9,585 रुपये का नुकसान हुआ. सभी मामलों में अवैध कनेक्शन काटते हुए नगर थाने में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. स्पष्ट किया है कि आगे भी बिजली चोरी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा. दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >