नाबालिग पर शादी का दवाब दे रहे किशोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

परिजनों ने काफी खोजबीन की, जिसके बाद 1 जनवरी को पीड़िता और आरोपी को गांव में ही आरोपी की नानी के घर से बरामद किया गया था.

सरैयाहाट. थाना क्षेत्र के एक गांव में 17वर्षीय नाबालिग लड़की को शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने गांव के ही किशोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. पीड़िता के भाई द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, बीते 30 दिसंबर को उसकी बहन शौच के लिए घर के पीछे बाड़ी गयी थी. इसी दौरान आरोपी युवक वहां पहुंचा और शादी का झांसा देकर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. परिजनों ने काफी खोजबीन की, जिसके बाद 1 जनवरी को पीड़िता और आरोपी को गांव में ही आरोपी की नानी के घर से बरामद किया गया था. घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की मदद से दोनों को सरैयाहाट थाना लाया गया, जहां उस समय दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हुआ. इसके बाद पुलिस ने दोनों को उनके परिजनों के जिम्मे सौंपते हुए घर भेज दिया. आरोप है कि इसके बावजूद आरोपी किशोर लगातार पीड़िता के घर जाकर उसे फिर से बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाने और शादी करने का दबाव बना रहा है. परिजनों का कहना है कि नाबालिग लड़की अपने परिवार को छोड़कर जाने के लिए तैयार नहीं है, जबकि आरोपी उसकी इच्छा के विरुद्ध शादी का प्रयास कर रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि नाबालिग से जुड़ा मामला होने के कारण पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Binay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >