हैवान बना पिता: 15 वर्षीय बेटी की पीट-पीटकर हत्या, बचाने आए बुजुर्ग की भी जान ली

दुमका के सरैयाहाट में एक पिता ने घरेलू विवाद में अपनी 15 वर्षीय बेटी और बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग चाचा की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी पुलिस हिरासत में है।

प्रतिनिधि, सरैयाहाट

दुमका: घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया जब एक पिता हैवान बन बैठा.आरोपी हड़ुआ मंडल ने अपनी ही 15 वर्षीय पुत्री पुड़की कुमारी को बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया.घटना बीते शनिवार देर शाम की है.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया और गुस्से में बेकाबू पिता ने बेटी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हंगामा सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे चचेरे चाचा 60 वर्षीय सरजू मंडल को भी आरोपी ने नहीं बख्शा.उसने ईंट से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया.उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए देवघर ले जाया गया, जहां रविवार को इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई.घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हड़ुआ मंडल को गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandrakant kumar

पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रखंड स्तर पर सक्रिय हूं, जहां मैंने जमीनी मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया है. ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकार से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और तथ्यपरक ढंग से प्रस्तुत करना मेरी प्राथमिकता रही है. पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और जनहित की आवाज बनने का निरंतर प्रयास है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >