अगलगी से किसान की जमापूंजी जल कर हुई राख

पीड़ित परिवार के अनुसार अगलगी से घर में रखे 4-5 क्विंटल धान के साथ घर का सारा सामान जलकर राख हो गया. घटना से लगभग 50 हजार का नुकसान होने की बात कही है.

काठीकुंड थाना क्षेत्र स्थित सहरजोड़ी गांव की घटना पीड़ित परिवार को 50 हजार की क्षति, दमकलकर्मियों ने आग पर पाया काबू प्रतिनिधि, काठीकुंड काठीकुंड थाना क्षेत्र स्थित सहरजोड़ी निवासी बिलासिंग हांसदा के घर में आग लग गयी. पीड़ित परिवार के अनुसार अगलगी से घर में रखे 4-5 क्विंटल धान के साथ घर का सारा सामान जलकर राख हो गया. घटना से लगभग 50 हजार का नुकसान होने की बात कही है. घटना शनिवार दोपहर की है, जब घर के सारे लोग गांव में लगने वाले साप्ताहिक हाट गये थे. धू -धू कर धुआं उठने व आग की लपटें देखने के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गयी. सभी आग को बुझाने में जुट गये. मौके पर मौजूद प्रखंड उप प्रमुख अलबिनुस किस्कू ने स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद प्रशासन द्वारा अविलंब दमकल को मंगवाया गया. दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन इतने में घर में रखे सारा सामान जल कर राख हो चुका था. घटना से किसान परिवार की आर्थिक स्थिति पर गहरी चोट आयी है. ड़ित बिलासिंग हांसदा ने आपदा राहत से आर्थिक मदद लेने हेतु अंचल कार्यालय में आवेदन देने की बात कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >