बेलदाहा नाग मंदिर में धूमधाम से हुई वार्षिक पूजनोत्सव

बेलदाहा नाग मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़

बासुकिनाथ. जरमुंडी प्रखंड की रायकिनारी पंचायत के बेलदाहा नाग मंदिर में रविवार को 15 दिवसीय नाग पूजा संपन्न हुआ. अति प्राचीन यह नाग मंदिर इस इलाके में श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है. मंदिर के पुजारी नागेश्वर पंडा ने बताया कि इस नाग मंदिर का इतिहास काफी पुराना रहा है. दूध एवं लावा से नाग देवता की विशेष पूजन की गयी. मंदिर के पुजारी व आसपास के गांव के ग्रामीण विधि विधान के साथ विशेष पूजा की. दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए डलिया चढ़ाया. यहां अष्टनागों की भी विधिवत पूजा हुई. मान्यता है कि सच्चे मन से यहां मांगी गयी मनौती अवश्य पूर्ण होती है. सर्पदंश से पीड़ित कोई भी व्यक्ति यहां से निराश नहीं लौटा है. मंदिर में सैकड़ों पाठा का बलि देकर भक्तों ने नाग देवता का आशीर्वाद प्राप्त किया. दो दिवसीय मेला का भी समापन हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >