रघुनाथपुर बरमसिया पथ पर सालतोला मोड़ के पास की घटना] सड़क किनारे लोहे की साइन बोर्ड से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

सालतोला मोड़ के पास बाइक दुर्घटना में युवक की मौत

रानीश्वर. थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बरमसिया पथ पर सालतोला मोड़ के समीप मंगलवार की देर शाम बाइक दुर्घटना में बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी है. मृतक का नाम चुंडा हांसदा (19) था. वह आसनबनी बाजार से अपना घर तालडंगाल पंचायत के लैया लौट रहा था. बताया जा रहा है कि उसी क्रम में बाइक का संतुलन खो देने से सड़क किनारे लोहे की एक साइन बोर्ड से टकरा गया, जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. सूचना मिलने पर पुलिस चुंडा को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. डॉ आजाद शेखर पंडित ने बताया कि सीएचसी पहुंचाने के पहले ही उनकी मौत हो गयी थी. पुलिस शव को कब्जे में लेकर बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दी है. मृतक के पिता जोसेफ हांसदा ने बताया कि वह एक मात्र बेटा था. जोसेफ का दो बेटी है. दो दिन पहले चुंडा कश्मीर से काम कर लौटा था. मंगलवार को बाइक से आसनबनी बाजार चप्पल खरीदने गया था. आसनबनी से शाम को घर लौटते वक्त दुर्घटना घटी. दुर्घटना के तुरंत बाद मृतक के मां बाप तथा परिजन घटनास्थल पर पहुंच चुके थे. आसनबनी से लाटुलिया होकर भी लैया जाने का रास्ता है. पर चुंडा किस कारणों से सालतोला मोड़ होकर बाइक से लौट रहा था. इसका पता नहीं चल पाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >