सड़क हादसे में घायल पालोजोरी के वृद्ध की मौत, नही हुई पहचान

पीजेएमसीएच में इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गयी

दुमका नगर. देवघर जिला के पालोजोरी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल 65 वर्षीय वृद्ध की इलाज के दौरान शुक्रवार की देर रात फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गयी. अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के इंतजार में सुरक्षित रखवा दिया. मृतक की पहचान अबतक नहीं हो पायी है. जानकारी के मुताबिक पालोजोरी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को पालोजोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल की नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीजेएमसीएच रेफर कर दिया गया था. पीजेएमसीएच में इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >