रात के अंधेरे में डकैतों ने घर में बोला धावा, पिस्तौल के बल पर लाखों के जेवरात सहित नकदी ले उड़े

रात के अंधेरे में अपराधियों ने विधवा के घर से पिस्तौल के बल पर लाखों के जेवरात सहित नकद छीने

मसलिया. थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं बढ़ गयी है. बेलगंजिया गांव में बीते रात को विधवा के घर से अज्ञात चोरों ने पिस्तौल के बल पर लाखों के जेवरात सहित नकद उड़ाये हैं. इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. विधवा इंदु रानी झा (55) घर में अकेली रहती थी. पति की मौत के कुछ साल बाद एक मात्र पुत्र के भी दुर्घटना में मृत्यु हो जाने से वह घर में अकेली रहती थी. दलाही मुर्गीमोड़ रोड में श्रीमती झा का घर है. चोरी की घटना को लेकर इंदु झा ने मसलिया थाना में आवेदन किया है. उन्होंने बताया है कि सोमवार की रात करीब 12 बजे घर के पीछे दरवाजा खोलकर बाथरूम के लिए निकली थी. इसी क्रम में नकाबपोश दो बदमाश पिस्तौल दिखाकर गोदरेज खोलने को कहा. उसने डर से अलमीरा खोल दिया. अलमीरा से सोना की चेन जिसका कीमत तीन लाख, दो रिंग जिसकी कीमत तीस हजार, पहना हुआ कान की बाली एवं चार हजार रुपये कपड़ा तथा साढ़े तीन हजार नकद लेकर भाग गए है. कुल 3.54 लाख के जेवरात व कपड़ा, 3.5 हजार नकद की चोरी हुई है. बताया कि दो बाइक में चार बदमाश पहुंचे थे. नकाबपोश दो बदमाश बाहर एवं दो घर के अंदर घुसे थे और घटना को अंजाम दिया. अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पीड़िता ने थाना में आवेदन दिया है. चोरी की घटना की सूचना पर मसलिया थाना पुलिस रात को ही घटना स्थल पहुंची थी. पुलिस छानबीन में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >