हाइवा के धक्के से बाइक सवार की मौत

बाइक सवार पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट का रहने वाला है. उनका नाम गोपाल है.

दुमका. दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर एनएच 114 ए में शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सरसडंगाल गांव के समीप एक बाइक सवार की हाइवा से टकरा जाने से मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट का रहने वाला है. उनका नाम गोपाल है. प्रतिदिन की भांति रोज टिकट बेचने के लिए वह इस क्षेत्र में आता था और टिकट बेचकर वापस चला जाता था. शनिवार को भी वह टिकट बेचने के बाद वापस घर जा रहा था. इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार हाइवा से उसके बाइक की सीधी टक्कर हो गयी और बाइक सवार की घटनास्थल पर मौत हो गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. शाम हो जाने की वजह से शव का पोस्टमार्टम अब रविवार को कराये जाने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >