कार के धक्के से बाइक सवार शिक्षक घायल, रेफर

जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बासुकिनाथ-जरमुंडी पथ पर बीओआइ के पास

बासुकिनाथ. जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बासुकिनाथ-जरमुंडी पथ पर बीओआइ के पास शनिवार की सुबह आठ बजे के करीब उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुशबाद के प्रधानाध्यापक 55 वर्षीय गौरीशंकर मंडल, सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि वह बाइक पर सवार होकर शैक्षणिक कार्य से दुमका जा रहे थे. इस दौरान अज्ञात कार (ऑल्टो) के जोरदार धक्के से वह घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए उसे फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका रेफर कर दिया गया. परिजनों द्वारा बेहतर इलाज के लिए देवघर ले जाया गया है, जहां एक निजी अस्पताल में उनकी चिकित्सा की जा रही है. चिकित्सक ने बताया कि उसका पैर की हड्डी टूट गयी है. सामाजिक कार्यकर्ता मानिक ने इलाज में शिक्षक का सहयोग किया. दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गयी. इस घटना में शिक्षक की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >