बासुकिनाथ बायपास में घर के बाहर से बाइक की हुई चोरी

बासुकिनाथ काली मंदिर से नगर पंचायत जाने वाली बायपास रोड स्थित स्वर्ण व्यवसायी के घर के बाहर

बासुकिनाथ. जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बासुकिनाथ बायपास रोड से स्वर्ण व्यवसायी देवन साह के पुत्र श्रवण कुमार साह की बाइक की चोरी हुई. बताया कि बासुकिनाथ काली मंदिर से नगर पंचायत जाने वाली बायपास रोड स्थित स्वर्ण व्यवसायी के घर के बाहर श्रवण साह अपनी बाइक खड़ी कर घर के अंदर गया. करीब आधे घंटे बाद बाहर निकलने पर गाड़ी गायब पाया. घर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर अज्ञात उचक्कों द्वारा बाइक गायब करने की घटना सामने आई. इस संदर्भ में श्रवण कुमार ने जरमुंडी थाना में अज्ञात उचक्कों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >