भक्ति, श्रद्धा व संकीर्तन के संग दुमका ने किया नववर्ष का स्वागत

कीर्तन मंडली द्वारा ‘हरे राम हरे कृष्ण’ की मधुर धुन पर निरंतर संकीर्तन किया गया, जिससे संपूर्ण परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा.

दुमका. नववर्ष के पावन अवसर पर भक्तिरस में डूबे दुमका शहर में 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का गुरुवार को विधिवत समापन हो गया. शहर के धर्मस्थान मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में दो दिनों तक चले संकीर्तन के बाद हवन एवं विशेष पूजन के साथ आयोजन पूर्ण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभायी. शहर के धर्मस्थान मंदिर में बुधवार की दोपहर से प्रारंभ हुआ हरिनाम संकीर्तन गुरुवार की दोपहर संपन्न हो गया. मंदिर के पुरोहितों की देखरेख में विशेष पूजन-अर्चन के पश्चात हवन कर समापन किया गया. इस दौरान कीर्तन मंडली द्वारा ‘हरे राम हरे कृष्ण’ की मधुर धुन पर निरंतर संकीर्तन किया गया, जिससे संपूर्ण परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा. इसी तरह गिरानपाड़ा स्थित श्रीश्री 108 गिलानेश्वर नाथ महादेव मंदिर, डंगालपाड़ा मंदिर, गोपाल मंदिर, टाटा शोरूम स्थित साईं मंदिर, श्रीश्री 108 रामचंद्र बड़ी ठाकुरबाड़ी मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर आयोजित 24 प्रहर अखंड संकीर्तन का भी हवन के साथ समापन किया गया. हवन के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. धर्मस्थान मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मंदिर समिति के सदस्य अमर कुमार गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद साह, दीपक स्वर्णकार, पंडित नेपाल चंद्र झा सहित अन्य सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Binay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >