दुमका फोटोग्राफिक एसोसिएशन को मिली नई टीम, कुमार रिपुल अध्यक्ष तो रवि कुमार बने सचिव

दुमका फोटोग्राफिक एसोसिएशन ने अपने नए नेतृत्व का चुनाव किया है, जिसमें कुमार रिपुल को अध्यक्ष, रवि कुमार को सचिव और मोहम्मद मुस्तफा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। यह चुनाव संगठन को नई दिशा देने और युवा पेशेवरों को जोड़ने पर केंद्रित है।

दुमका : दुमका फोटोग्राफिक एसोसिएशन का चुनाव शनिवार को द सिटी गार्डन में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं लोकतांत्रिक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. निर्वाचन में एसोसिएशन के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

कुमार रिपुल अध्यक्ष निर्वाचित

निर्वाचन के उपरांत परिणाम घोषित किए गए, जिसमें कुमार रिपुल को अध्यक्ष, रवि कुमार को सचिव तथा मोहम्मद मुस्तफा को कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया. नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के निर्वाचन पर उपस्थित सदस्यों एवं फोटोग्राफर समुदाय ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

पर्यवेक्षकों की रही भूमिका

इस निर्वाचन को निष्पक्ष एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने में जेपीएसी सेंट्रल की महत्वपूर्ण भूमिका रही. चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में बोकारो से उपेंद्र एवं श्रीकांत उपस्थित रहे. इसके साथ ही जेपीएससी सेंट्रल के बिरजू कुमार हजारीबाग से विशेष रूप से उपस्थित हुए. वहीं देवघर फोटोग्राफिक एसोसिएशन से नवीन कुमार ने भी चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में भूमिका निभाई.

चुनाव कमेटी का योगदान

दुमका फोटोग्राफिक एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया को स्थानीय स्तर पर व्यवस्थित एवं सफल बनाने में चुनाव कमेटी के खोकन दास एवं चंदू केसरी का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा.

पूर्व अध्यक्ष ने किया अभिनंदन

निर्वाचन के बाद दुमका फोटोग्राफिक एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रतिक रंजन सेन ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुमार रिपुल, सचिव रवि कुमार एवं कोषाध्यक्ष मोहम्मद मुस्तफा का अभिनंदन एवं स्वागत किया. उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं.

युवा प्रोफेशनल्स को जोड़ने पर जोर

प्रतिक रंजन सेन ने कहा कि यह चुनाव केवल पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया नहीं, बल्कि दुमका के फोटोग्राफरों, वीडियोग्राफरों, सिनेमैटोग्राफरों एवं अन्य रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े प्रोफेशनल्स को एकजुट कर संगठन को नई दिशा देने का अवसर है. उन्होंने नवनिर्वाचित टीम को सभी सदस्यों को साथ लेकर पारदर्शिता, आपसी सम्मान एवं सहयोग की भावना के साथ आगे बढ़ने का सुझाव दिया.

प्रशिक्षण और व्यावसायिक हितों पर जोर

विशेष रूप से युवा फोटोग्राफरों, वीडियोग्राफरों एवं एडिटरों को संगठन से जोड़ने, उनके कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण एवं कार्यशालाएं आयोजित करने तथा सदस्यों के व्यावसायिक हितों के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने पर जोर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand Jayswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >