दुमका में अलग-अलग हादसे में महिला समेत दो लोग झुलसे, भर्ती

शहर के हरणाकुंडी मोहल्ले में गर्म चाय शरीर में उलट जाने से सबिता देवी झुलस गयी

दुमका नगर. जिले में अलग-अलग हादसे में महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से झुलस गये. लोगों की सहायता से घायलों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पहले हादसे में शहर के हरणाकुंडी मोहल्ले में गर्म चाय शरीर में उलट जाने से सबिता देवी झुलस गयी. परिजनों ने बताया कि वह चाय उतार रही थी. संतुलन बिगड़ जाने से शरीर में उलट गयी, जिससे वह झुलस गयी. वहीं, दूसरे हादसे में जामा थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव में चादर में आग लग जाने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया. घायल राज कुमार महतो कुशमाहा गांव का रहनेवाला है. परिजनों ने बताया कि वह चादर ओढ़ कर सोया था. उस दौरान चादर में आग लग जाने से गंभीर रूप से झुलस गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >