तालझारी बाजार में भाजपा का विजय संकल्प अभियान 14 को

भाजपा नगर मंडल की बैठक संपन्न

बासुकिनाथ. तालझारी बाजार में जरमुंडी विधानसभा अभिनंदन सह विजय संकल्प अभियान की तैयारी के निमित्त तालझारी में भाजपा की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षत जरमुंडी मंडल अध्यक्ष अनूप कुमार ने की. जिसमें पूर्व प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा एवं जिला अध्यक्ष गौरवकांत प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित रहे. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को सम्मान देना है. श्री प्रसाद ने कहा कि इन्हीं कार्यकर्ताओं की बदौलत आगामी विधानसभा चुनाव भी लड़ा जायेगा. विजय संकल्प सभा कार्यक्रम में जनविरोधी राज्य सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंक कर भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया जायेगा. वरीय नेता लखीनारायण दत्ता ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सभी मंडल के तीन-तीन बूथ के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जायेगा. बैठक में 14 जुलाई रविवार को जरमुंडी विधानसभा का अभिनंदन सह विजय संकल्प अभियान की तैयारी की जा रही है. भाजपा की ओर से जिस प्रकार से लोकसभा चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के बूथ अध्यक्षों ने मेहनत कर सफलता प्राप्त की और पार्टी प्रत्याशी को विजय दिलाया, कार्यकर्ताओं के अभिनंदन के लिए पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेगी. अपने बूथ अध्यक्षों को सम्मानित करेगी. मौके पर पूर्व विधायक देवेंद्र कुंवर, प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा, सुबोध दत्ता, मुरलीधर मंडल, राजेश गुप्ता, पूर्व प्रमुख लखीनारायण दत्ता, पूनम देवी, नरेश पंडा, उमाकांत मोदी, पप्पू सिंह मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >