दुमका के जरमुंडी में दरिंदगी की हदें पार: पहाड़ पर नाबालिग से गैंगरेप, पुलिस ने तीनों दरिंदों को भेजा जेल

Dumka Crime News: दुमका के जरमुंडी में 13 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पहाड़ पर ले जाकर दरिंदगी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पढ़ें पूरी खबर.

Dumka Crime News, दुमका, (आदित्यनाथ पत्रलेख की रिपोर्ट): दुमका जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक आदिवासी बहुल इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जरमुंडी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और घटना में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपियों की पहचान विकास हेंब्रम, साहेब मुर्मू और मिथुन सोरेन के रूप में हुई है, जो एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

गाय चराने गई पीड़िता को जबरन उठा ले गए आरोपी

घटना के संबंध में पीड़िता के भाई द्वारा जरमुंडी थाना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, बीते दिन नाबालिग बच्ची घर के पास ही गाय चराने गई थी. इसी दौरान पहले से ही घात लगाए बैठे तीनों आरोपियों ने उसे अकेला पाकर जबरन दबोच लिया. आरोपी उसे घसीटते हुए पास ही स्थित पहाड़ की झाड़ियों में ले गए, जहां बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया गया.

Also Read: जोन्हा फॉल के पास बरगद के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, लखीसराय का था रहने वाला

परिजनों ने रंगे हाथ पकड़ा, रोने की आवाज से खुला राज

वारदात का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता की मां अपनी बेटी के लिए दोपहर का खाना लेकर मैदान में पहुंची. बेटी को वहां न पाकर मां परेशान हो गई और आसपास तलाश शुरू की. खोजबीन के दौरान जब परिजनों ने पहाड़ की ओर जाकर पीड़िता का नाम पुकारा, तो उन्हें झाड़ियों के पीछे से रोने की आवाज सुनाई दी. आवाज का पीछा करते हुए जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो वहां का दृश्य देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. पीड़िता एक आरोपी के साथ आपत्तिजनक हालत में पाई गई. ग्रामीणों को आता देख दो आरोपी झाड़ियों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे, जबकि एक को मौके पर ही पकड़ लिया गया.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही जरमुंडी थाना पुलिस सक्रिय हुई. पकड़े गए युवक की निशानदेही पर पुलिस ने अन्य दो फरार आरोपियों को भी उनके ठिकानों से धर दबोचा. पुलिस ने मामले में पॉक्सो (POCSO) एक्ट और सामूहिक दुष्कर्म की संबंधित धाराओं के तहत कांड संख्या दर्ज कर ली है. तीनों आरोपियों को कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

क्या कहते हैं पुलिस पदाधिकारी

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है. पीड़िता को उचित इलाज और मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

दयानंद शाह, पुलिस निरीक्षक, जरमुंडी

Also Read: मामूली मरम्मत के अभाव में कबाड़ बनती जा रही एंबुलेंस, कुड़ू में मरीजों की बढ़ी परेशानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >