बिना लाइसेंस ट्रैक्टर चलाना बन रहा जानलेवा

मयूराक्षी व सिद्धेश्वरी नदियों के बालू घाटों से रात में अवैध बालू ढुलाई कर तेज रफ्तार ट्रैक्टर दौड़ाए जा रहे हैं.

रानीश्वर. प्रखंड क्षेत्र में बिना ड्राइविंग लाइसेंस ट्रैक्टर चलाने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा गंभीर रूप ले चुका है. मयूराक्षी व सिद्धेश्वरी नदियों के बालू घाटों से रात में अवैध बालू ढुलाई कर तेज रफ्तार ट्रैक्टर दौड़ाए जा रहे हैं. बीते समय में रानीश्वर–सिउड़ी मार्ग, रोलडीह व महेशबथान पुल पर हुई दुर्घटनाओं में कई चालकों की जान जा चुकी है. जानकारों के अनुसार बिना लाइसेंस व कृषि ट्रैक्टरों के व्यावसायिक उपयोग से बीमा दावा भी निरस्त हो जाता है. स्थानीय लोगों ने पुलिस व परिवहन विभाग से ट्रैक्टरों की नियमित और सख्त जांच की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >