नशामुक्त भारत अभियान के लिए डॉ धनंजय बने नोडल अधिकारी

उच्च व तकनीकी शिक्षा झारखंड सरकार से प्राप्त पत्र के आलोक में सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय ओर अंगीभूत महाविद्यालयों में नशामुक्त भारत अभियान के संचालन व जागरुकता के लिए 13 नोडल अधिकारी को नामित किया गया है.

दुमका. उच्च व तकनीकी शिक्षा झारखंड सरकार से प्राप्त पत्र के आलोक में सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय ओर अंगीभूत महाविद्यालयों में नशामुक्त भारत अभियान के संचालन व जागरुकता के लिए 13 नोडल अधिकारी को नामित किया गया है. विश्वविद्यालय से जारी अधिसूचना के अनुसार डॉ धनंजय कुमार मिश्र को विश्वविद्यालय नोडल अधिकारी बनाया गया है, जबकि महाविद्यालय स्तरीय नोडल अधिकारी के रूप में डाॅ अनिता चक्रवर्ती को एसपी काॅलेज दुमका का, डॉ महाश्वेता को एसपी महिला महाविद्यालय का, डॉ निमिषा रिचर्ड होरो को आरडी बाजला महिला महाविद्यालय देवघर का, डॉ अनिता गुआ हेंब्रम को मधुपुर महाविद्यालय मधुपुर का, डॉ अनिमा तिग्गा को देवघर महाविद्यालय देवघर का, डॉ भारती प्रसाद को एएस महाविद्यालय देवघर का, डॉ काकोली गोगोई को जामताड़ा महाविद्यालय जामताड़ा का, डॉ बासुकीनाथ झा को गोड्डा महाविद्यालय गोड्डा का, डॉ महेश राम इंदवार को एसआरटी महाविद्यालय धमड़ी का, डॉ महबूब आलम को केकेएम काॅलेज पाकुड़ का, डॉ प्रशांत भारती को साहिबगंज महाविद्यालय साहिबगंज का, डॉ कार्नेलियुस हेंब्रम को बीएसके काॅलेज बड़हरवा का और डॉ अशरफ करीम को मिल्लत काॅलेज परसा का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है. ये सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने महाविद्यालयोंं में सदस्यों के साथ मिलकर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेंगे. समय समय पर निर्देशित दिशा निदेशों का अनुपालन करेंगे. नशा मुक्त भारत अभियान को व्यापक रूप से उच्च शिक्षण संस्थानों में शामिल किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >