सात दिनों के अंदर होगा 474 साइकिलों का वितरण : बीडीओ

बीइइओ जियारुल इस्लाम ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कक्षा 8 के 474 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण लंबित है, जिसे एक सप्ताह के भीतर पूरा कर लिया जायेगा.

प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ा प्रखंड मुख्यालय परिसर में गुरुवार को एमडीएम स्टीयरिंग कमेटी की बैठक बीडीओ एजाज आलम की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. इसमें मध्याह्न भोजन योजना के सुचारू संचालन, विद्यालयों के शौचालय व किचन शेड के रख-रखाव, परिसर की स्वच्छता, बच्चों की स्वास्थ्य जांच और विभिन्न विद्यालयीय व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा हुई. बीइइओ जियारुल इस्लाम ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कक्षा 8 के 474 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण लंबित है, जिसे एक सप्ताह के भीतर पूरा कर लिया जायेगा. मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए प्रखंडस्तरीय मूल्यांकन समिति ने प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर, एनपीएस झिकरा, यूएमएस इंदरबनी, कुशपहाड़ी, यूएचएस सरसडंगाल और राजकीयकृत उच्च विद्यालय सरायदहा का चयन किया है. बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ देवानंद मिश्रा, बीपीएम अमित कुमार सिन्हा, बीपीओ नयन कुमार हेरेंज, एमडीएम प्रभारी प्रवीण कुमार, शिक्षक प्रतिनिधि सिल्वेस्टर सोरेन, दानीनाथ साहा व अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >