दुमका में सत्यापन कार्य का DC ने लिया जायजा, बोले- सावधानी और पारदर्शिता से करें जांच

उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने दुमका जिला निर्वाचन कार्यालय में चल रहे सत्यापन कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को पारदर्शिता के निर्देश दिए.

संवाददाता, दुमका. उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने बुधवार को जिला निर्वाचन कार्यालय में चल रहे सत्यापन कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सत्यापन कार्य की प्रगति की जानकारी ली और कार्य में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

दस्तावेजों का निर्धारित प्रक्रिया के तहत करें सत्यापन

उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील होता है. इसलिए सत्यापन की प्रक्रिया पूरी गंभीरता, सावधानी और पारदर्शिता के साथ संपादित की जानी चाहिए. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं अतिरिक्त निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों की ओर से भेजे गये दस्तावेजों का सत्यापन भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों और निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप किया जाए.

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सत्यापन कार्य से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं की समीक्षा की. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले का आवश्यकतानुसार सावधानीपूर्वक सत्यापन किया जाए और प्राप्त दस्तावेजों का नियमानुसार परीक्षण सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि सत्यापन कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए.

समय-सीमा के भीतर पूरा करें कार्य

उपायुक्त ने सत्यापन कार्य में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी कर्मी अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करें और निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करना सुनिश्चित करें.

उन्होंने निर्देश दिया कि सत्यापन के दौरान किसी प्रकार की समस्या या तकनीकी कठिनाई सामने आने पर तत्काल संबंधित पदाधिकारी के संज्ञान में लाकर उसका समाधान कराया जाए. कार्य की गति के साथ-साथ उसकी गुणवत्ता और शुद्धता का भी विशेष ध्यान रखने को कहा गया.

नियमित समीक्षा और निगरानी पर जोर

उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता और पारदर्शिता बनाये रखने के लिए प्रत्येक स्तर पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों का अनुपालन जरूरी है. सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी यह सुनिश्चित करें कि सत्यापन कार्य आयोग के निर्देशों के अनुरूप सुचारू और व्यवस्थित तरीके से पूरा हो.

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने जिला निर्वाचन कार्यालय में चल रहे अन्य कार्यों की भी जानकारी ली. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सत्यापन प्रक्रिया की नियमित समीक्षा करने और कार्य की प्रगति पर लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand Jayswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >