केएमएस रघुनाथपुर में भाषा का शिक्षक पदस्थापित करने की उठी मांग

केएमएस रघुनाथपुर में भाषा का शिक्षक पदस्थापित करने की उठी मांग

प्रतिनिधि, रानीश्वर कन्या मध्य विद्यालय रघुनाथपुर में शुक्रवार को स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक तपन पाल की अध्यक्षता में हुई, जिसमें बीइइओ एस्थेर मुर्मू भी शामिल रहीं. बैठक में प्रधानाध्यापक विश्वनाथ गोराई ने पिछले वित्तीय वर्ष में स्कूल विकास मद के खर्च की जानकारी दी और पठन-पाठन, सफाई तथा रख-रखाव पर चर्चा की गई. स्कूल विकास के लिए योजना बनाने और भाषा शिक्षक की नियुक्ति की मांग भी की गई. कुमिरदहा स्कूल के शिक्षक प्रकाश चंद्र दास ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए और एसएमसी सदस्यों की सराहना की. मुखिया खुदीराम मोहली ने भी विद्यालय की विकास के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिया. बैठक में बीपीओ मोहन ठाकुर,भजन सिंह ,गैबेरियल सोरेन, रंजीत पात्र,विद्युत दत्त, दयामय घोष आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >