खराब जलमीनार व चापानल की तुरंत मरम्मत करायें

जामा विधायक ने की प्रखंड स्तर पर संचालित योजनाओं की समीक्षा, कहा

रामगढ़. स्थानीय विधायक डॉ लोईस मरांडी ने गुरुवार को विभिन्न विभागों के प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ प्रखंड में संचालित विकास योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक की. बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष सुधीर मंडल, प्रखंड प्रमुख बाबूलाल मुर्मू, उप प्रमुख श्रीकांत राउत, बीडीओ कमलेंद्र कुमार सिन्हा, सीओ प्रदीप कुमार महतो समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, विभिन्न पंचायतों के मुखिया तथा पंचायत सचिव आदि मौजूद थे. समीक्षा के क्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल व स्वच्छता, भूमि एवं राजस्व, अंचल, आवास, खाद्य एवं आपूर्ति, कल्याण आदि विभागों की योजनाओं एवं उपलब्धियों की समीक्षा की गयी. प्रारंभ नीति आयोग के आकांक्षी प्रखंडों में शामिल रामगढ़ प्रखंड के नीति आयोग द्वारा निर्धारित विकास के विभिन्न सूचकांकों पर एक किए गए प्रदर्शन तथा उपलब्धियों से हुई. नीति आयोग के गिपिल तिरिया ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से नीति आयोग द्वारा आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत रामगढ़ में चलाये जा रहे कार्यों तथा उपलब्धियों की जानकारी दी. विषय प्रवेश बीडीओ कमलेंद्र कुमार सिन्हा ने किया, जबकि बैठक का संचालन प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ब्रजेश कुमार ने किया. किन-किन विभागों की हुई समीक्षा सर्व शिक्षा अभियान के बीपीओ आनंद शंकर मुर्मू को विधायक ने अधिकारियों से विद्यालय का नियमित अनुश्रवण करने, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता का ध्यान रखने, शिक्षकों की कमी की तरफ ध्यान आकर्षित किए जाने पर विधायक ने वैसे विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराने, बच्चों के आधार कार्ड बनाने में आ रही समस्या को दूर करने का निर्देश दिया. स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा के क्रम में उन्होंने विद्यालय स्तर पर एनीमिया की जांच करने का निर्देश दिया. कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिलाने, पीएचइडी के अधिकारियों को गर्मी के मौसम में कहीं भी बिजली या पानी की दिक्कत न हो. खराब जलमीनार व चापानल की तत्काल मरम्मत कराने, एक सप्ताह के अंदर ट्रांसफॉर्मर बदलने की बात कही. समीक्षा बैठक में अंचल अधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप कुमार महतो, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुजीत कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ब्रजेश कुमार, प्रभारी आवास आवास समन्वयक सुषमा सोरेन, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता अनूप कुमार कुशवाहा, विद्युत विभाग के कनीय अभियंता नीतेश कुमार ने अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं, लक्ष्य तथा उपलब्धि जानकारी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAKESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >