संपूर्ण क्रांति हथियारों से नहीं, शिक्षा से ही आ सकती है : सावित्रीबाई फुले

शिक्षा को हथियार बनाकर भारत में जिन लोगों ने अलख जगाने का काम किया है, उनमें एक महत्वपूर्ण नाम सावित्रीबाई फुले का भी है.

दुमका नगर. पटेल सेवा संघ, शहीद सरदार भागवत राउत विचार मंच तथा सिविल सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में सरदार पटेल चौक पर सावित्रीबाई फुले के 195वीं अवतरण दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पण का कार्यक्रम विविध सचिव संदीप कुमार जय बमबम की ओर से किया गया. मुख्य अतिथि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका बीके जयमाला देवी, वीके रेखा, विशिष्ट अतिथि दास कुमार एक्का, सहायक निदेशक उद्योग (रेशम), दिलीप झा, सिविल सोसायटी के अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा, अरुण कुमार सिन्हा, भवानी शंकर प्रसाद, प्लस टू जिला स्कूल के प्रभारी प्राचार्य महेंद्र राजहंस, संजय सिंह, निवास रजक, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रामप्रवेश साह, विनोद राउत, गजेंद्र कुमार, नंदकिशोर राउत, रवि कुमार गोलू, सत्यम यादव, अधिवक्ता मो शमशाद अंसारी, अधिवक्ता रमेश कुमार गुप्ता के साथ गौतम कुमार उपस्थित होकर श्रद्धासुमन अर्पण किया और सावित्रीबाई फुले के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला. मुख्य अतिथि ने कहा कि संपूर्ण क्रांति सिर्फ हथियारों से नहीं आती है बल्कि शिक्षा भी वह हथियार है, जिससे अज्ञानता, शोषण, दोहन, असमानता, गैरबराबरी और दासता के विरुद्ध संघर्षों का शंखनाद किया जाता रहा है. शिक्षा को हथियार बनाकर भारत में जिन लोगों ने अलख जगाने का काम किया है, उनमें एक महत्वपूर्ण नाम सावित्रीबाई फुले का भी है. आध्यात्मिक भारत में महिला सशक्तिकरण और नारीवाद का इन्हें आदर्श माना जाता है. अपने पति ज्योतिबा फुले के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ने वाली सावित्री ने शिक्षा को अधिकार बनाकर महिला मुक्ति और सशक्तिकरण के साथ-साथ दलितों, पिछड़ों, पीड़ितों, वंचितों और हाशिए पर खड़े लोगों को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए बड़े संघर्ष किए और इनके इन्हीं योगदानों के लिए श्रद्धा व सम्मान के साथ इनको नमन करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Binay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >