निर्धारित लक्ष्यों व मानकों के अनुरूप विकास कार्य पूरा करें: डीसी

दुमका में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि समेत आकांक्षी प्रखंड की योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। अधिकारियों को नीति आयोग के लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिये गये। डिजिटल आंगनबाड़ी, स्मार्ट क्लासेस और शौचालय निर्माण जैसी परियोजनाओं की भी समीक्षा हुई। सभी विभागों को कार्य शीघ्र पूरा कर लाभुकों तक लाभ पहुंचाने और समग्र विकास सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में अधिकारियाें को दिये गये निर्देश संवाददाता, दुमका उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में सोमवार को जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गयी. बैठक का उद्देश्य योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाना तथा नीति आयोग द्वारा निर्धारित मानकों और लक्ष्यों की समयबद्ध उपलब्धि सुनिश्चित करना था. बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि सहित आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि नीति आयोग द्वारा निर्धारित सूचकांकों एवं लक्ष्यों को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए समन्वित प्रयास करें. उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में और अधिक गति लाते हुए लाभुकों तक समय पर लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिए नियमित मॉनिटरिंग एवं प्रभावी अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाए ताकि योजनाओं की प्रगति में अपेक्षित सुधार लाया जा सके. डिजिटल आंगनबाड़ी और स्मार्ट क्लासेस की हुई समीक्षा बैठक में नीति आयोग से प्राप्त राशि से संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की भी समीक्षा की गयी. इनमें डिजिटल आंगनबाड़ी केंद्र, स्मार्ट क्लास, विद्यालयों की बाउंड्री वॉल, शौचालय निर्माण तथा बांस निर्माण शेड (बम्बू मेकिंग शेड) समेत अन्य परियोजनाएं शामिल थीं. समीक्षा के दौरान कई योजनाएं पूर्णता के अंतिम चरण में पायी गयीं. उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि ऐसे कार्यों को शीघ्र पूरा कर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए संबंधित विभागों को हस्तांतरित किया जाए ताकि उन्हें जल्द से जल्द क्रियाशील बनाकर आम लोगों को लाभ पहुंचाया जा सके. उपायुक्त ने कहा कि आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम एवं नीति आयोग से जुड़ी योजनाएं जिले के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. सभी विभाग निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करते हुए विकास के मानकों में सुधार सुनिश्चित करें. बैठक में उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान, सहायक समाहर्ता अवनीश सिंह, जिला योजना पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANAND JASWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >