महिला ने चार लोगों के विरुद्ध लूट, मारपीट, अपहरण व बलात्कार प्रयास का लगाया आरोप

पीड़ित महिला के आवेदन के अनुसार वो हाट-बाजार में कपड़े की अस्थायी दुकान चला कर अपना जीविकोपार्जन करती है.

रामगढ़. दुमका के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने गांव के चार व्यक्तियों के विरुद्ध रुपये छीनने, मारपीट, अपहरण तथा बलात्कार के प्रयास की लिखित शिकायत रामगढ़ थाने को दी है. पीड़ित महिला के आवेदन के अनुसार वो हाट-बाजार में कपड़े की अस्थायी दुकान चला कर अपना जीविकोपार्जन करती है. मंगलवार को भी वो रामगढ़ थाना क्षेत्र के कड़बिंधा हाट अपनी दुकान लेकर आयी थी. इसी दौरान दुमका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजबांध ग्राम निवासी हरकेट मरांडी, पिता रफाएल मरांडी, निकोलस मरांडी, पिता स्वर्गीय लखन मरांडी, सुलेमान मरांडी पिता स्वर्गीय लखन मरांडी तथा गोपाल कोल पिता ज्ञात नहीं हाट आए तथा उसके साथ मारपीट तथा गाली-गलौज करने लगे. वे लोग उसके ऊपर महिला समूह के साढ़े सात लाख रुपए के गबन का झूठा आरोप लगाते हुए रुपए देने की मांग कर रहे थे. जबकि उसने किसी तरह का गबन किया ही नहीं है. जब उसने गबन के आरोप को झूठा बताते हुए रुपए देने से इनकार किया तो उसके साथ मारपीट करते हुए उन लोगों ने उसे जबरन हाथ-पैर बांधकर उठा लिया तथा राजबांध के ग्राम प्रधान के पास ले गए. वहां भी उसके साथ मारपीट की. महिला का दावा है कि उसके साथ बलात्कार का प्रयास भी किया गया तथा उसके पास से 340000 रुपये तथा पहने हुए जेवर आरोपियों ने छीन लिये. किसी तरह उन लोगों से बचकर वह भागी. इसके बाद बुधवार की शाम में उसने रामगढ़ थाना पहुंच कर पुलिस अधिकारियों को मामले की सूचना दी. थाने से उसे प्राथमिक चिकित्सा के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ भेजा गया. प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे बेहतर चिकित्सा के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल दुमका भेज दिया गया. रामगढ़ थाना के सब इंस्पेक्टर रमेश भगत के अनुसार महिला द्वारा रामगढ़ थाना में लिखित शिकायत दी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. वास्तविकता का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Binay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >