आमने-सामने भिड़े कोयला लदे दो हाइवा, एक का केबिन चकनाचूर; बाल-बाल बचे चालक-उपचालक

गोपीकांदर के छत्तरचुआं में कोयला लदे दो हाइवा वाहनों के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिससे एक हाइवा का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. गनीमत रही कि चालक और उपचालक गंभीर चोटों से बाल-बाल बच गए. पुलिस फरार वाहन की तलाश कर रही है.

प्रतिनिधि, गोपीकांदर : गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे पर गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत छत्तरचुआं प्राथमिक विद्यालय के समीप शुक्रवार को दो कोयला लदे हाइवा वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में JH04Y2070 नंबर के कोयला हाइवा का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि वाहन के चालक और उपचालक गंभीर हादसे के बावजूद बाल-बाल बच गए.

टक्कर से हाइवा का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

टक्कर इतनी भीषण थी कि हाइवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. दुर्घटना के बाद दूसरा हाइवा चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया.

दुमका से आमड़ापाड़ा जा रहा था हाइवा

घायल वाहन के चालक आजफारुल शेख ने बताया कि वह दुमका रेलवे साइट से कोयला खाली कर आमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र स्थित आलूबेड़ा बीजीआर कंपनी में कोयला लोड करने जा रहे थे. इसी दौरान छत्तरचुआं के पास दुर्गापुर की ओर से आ रहा एक कोयला हाइवा अनियंत्रित हो गया और उनके वाहन में जोरदार टक्कर मार दी.

फरार हाइवा की तलाश में जुटी पुलिस

हादसे के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति को नियंत्रित किया गया. दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लग गई है तथा फरार हाइवा की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >