दुमका में अनियंत्रित कार ने सगी बहनों को कुचला, एक की मौत, लोगों की पिटाई से चालक गंभीर

दुमका जिले में सुबह-सुबह अपने घर के बाहर मुंह धो रही दो बहनों को एक कार ने कुचल दिया. एक की मौत हो गई, दूसरी घायल है. लोगों की पिटाई से ड्राइवर गंभीर है.

दुमका, आनंद जायसवाल : दुमका शहर के रेलवे स्टेशन के समीप सोनवाडंगाल मोहल्ले में दो सगी बहनों को अनियंत्रित कार ने कुचल दिया. इसमें एक बहन की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई. ग्रामीणों ने चालक की पिटाई कर दी, जिससे उसकी भी हालत गंभीर है.

दुमका में सुबह-सुबह कार ने 2 बहनों को कुचला

बताया जा रहा है कि सुबह दो बहनों को कार ने कुचल दिया. दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़कर बेरहमी से पीट दिया. हादसे की सूचना मिलते ही मुफस्सिल और नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची.

घायलों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया

पुलिस ने घायलों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सक ने गंभीर रूप से घायल मुस्कान कुमारी (18) को मृत घोषित कर दिया. वहीं, बड़ी बहन शालू कुमारी (20) और कार चालक सुनील कुमार मंडल का इलाज पीजेएमसीएच में चल रहा है.

चालक सुनील की हालत नाजुक, डॉक्टर ने रेफर किया

प्राथमिक उपचार के बाद सुनील की नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. घायल सुनील कुमार गोपीकांदर ब्लॉक में लिपिक के पद पर कार्यरत है. वर्तमान में वह रसिकपुर दुखु पोखर के पास मकान बनाकर रहता है.

Also Read : दुमका के हंसडीहा में भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत, आक्रोशित लोगों की रोड जाम

घर के सामने बैठकर मुंह धो रहीं थीं दोनों बहनें

मंगलवार सुबह वह अपने साथी के साथ घर से कार लेकर कहीं जा रहा था. उस दौरान घर के सामने बैठकर मुंह धो रही दोनों बहनों को कुचल दिया. जोरदार टक्कर से घर भी क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने कार चालक सुनील की जमकर पिटाई कर दी.

ग्रामीणों ने चालक को पीटा, सिर के पीछे चोट से हालत गंभीर

किसी ने चालक के सिर के पीछे मार दिया, जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने भीड़ के चंगुल से सुनील को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया.

Also Read : पिकअप और ट्रक में भिड़ंत, चालक समेत दो घायल

एसडीपीओ, थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे

हादसे की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ विजय कुमार, नगर थाना प्रभारी अमित कुमार लकड़ा, मुफस्सिल थाना प्रभारी नीतीश कुमार दल बल के साथ घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >