पोल से टकरायी कार, बाल-बाल बचे रामगढ़ ब्लॉक के नाजिर

पोल से टकरायी कार, बाल-बाल बचे रामगढ़ ब्लॉक के नाजिर

प्रतिनिधि,रामगढ़. रामगढ़-दुमका मुख्य मार्ग पर रामगढ़ थाना क्षेत्र के जोगिया गांव के पास बुधवार को दोपहर लगभग 11 बजे भूदेव प्रसाद पंडित की कार बिजली के खंभे से टकरा गयी. हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गयी और खंभा भी टूट गया. रामगढ़ प्रखंड कार्यालय में नाजिर पंडित बाल-बाल बच गए. वे अकेले गाड़ी चला रहे थे. भूदेव प्रसाद स्वयं गाड़ी चलाकर दुमका से रामगढ़ प्रखंड कार्यालय आ रहे थे. रामगढ़ हाइस्कूल के पास अचानक एक बकरी सड़क पर आ गयी. उसे बचाने के प्रयास में गाड़ी सड़क से नीचे उतरी और बिजली के खंभे से टकरा गयी. पंडित जी ने रामगढ़ थाने में पुलिस को लिखित सूचना दे दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >