भाजपा : हम स्वदेशी वस्तुओं को अपनायेंगे तो देश आत्मनिर्भर बनेगा

उन्होंने केंद्र की जनकल्याणकारी नीतियों और संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया. भाजपा कार्यकर्ताओं को आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत आयोजित जनचौपाल में ग्रामीणों के साथ स्वदेशी संकल्प लिया.

आह्वान. जामा में भाजपा ने जन चौपाल कार्यक्रम का किया आयोजन, बोले प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि, जामा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को जामा प्रखंड अंतर्गत छैलापाथर पंचायत के जामदली पहाड़पुर में जनचौपाल कार्यक्रम में हिस्सा लिया. उन्होंने केंद्र की जनकल्याणकारी नीतियों और संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया. भाजपा कार्यकर्ताओं को आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत आयोजित जनचौपाल में ग्रामीणों के साथ स्वदेशी संकल्प लिया. उन्होंने कहा कि स्वदेशी अपनाना देश की अर्थव्यवस्था, स्थानीय रोजगार और आत्मसम्मान इन तीनों को मजबूत करने का सबसे सशक्त माध्यम है. यदि हम सभी स्वदेशी वस्तुओं को अपनायेंगे तो न केवल गांव की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि देश भी आत्मनिर्भर बनेगा. उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. श्री मरांडी ने राज्य सरकार की विफलताओं पर तीखा प्रहार करते हुए कहा झारखंड में उद्योग तभी लगेंगे जब राज्य सरकार निवेशकों को सुरक्षित और पारदर्शी वातावरण देगी. पर आज की स्थिति यह है कि सरकार विकास करने के लिए नहीं, बल्कि पैसा कमाने के लिए बनी बैठी है. राज्य का माहौल पूरी तरह खराब हो चुका है. किसी भी सरकारी कार्यालय में बिना पैसे दिए आम जनता का काम नहीं होता है. उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनसेवा नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार है, जिसके कारण उद्योग, रोजगार और विकास पूरी तरह ठप पड़े हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेज गति से प्रगति कर रहा है, लेकिन झारखंड की सरकार अपनी भ्रष्ट नीतियों से राज्य को पीछे ढकेल रही है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और भाजपा की नीतियों को हर घर तक पहुंचाने का आह्वान किया. कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गौरवकांत, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य परितोष सोरेन, सुरेश मुर्मू, मनोज पहाड़िया, दुर्योधन राय, इंद्रकांत यादव, हराधन मरीक, राजेंद्र मुर्मू, रमेश मुर्मू, कालेश्वर मुर्मू, राम कृष्ण हेंब्रम, मुकेश गृही, कमीशन सोरेन, अनूप लाल मुर्मू, राजू मरांडी, परिमल सोरेन, रामयश मांझी, नंदकिशोर राय आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >