बाइक लूटकांड में भाग रहे अपराधी की भीड़ ने पीट-पीटकर की हत्या, एक गिरफ्तार

दुमका में बाइक लूटकर भाग रहे अपराधियों की भीड़ ने जमकर पिटाई की, जिसमें एक की मौत हो गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लूटी गई बाइक बरामद की है।

सरैयाहाट दुमका से कुमार चंद्रकांत की रिपोर्ट

दुमका: दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के पगवारा पहाड़ के पास बाइक छिनतई कर भाग रहे एक अपराधी की भीड़ ने जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान बांका जिला अंतर्गत बंधुआकुरा थाना क्षेत्र के अंबातरी गांव निवासी 24 वर्षीय अरबाज अंसारी के रूप में हुई है. घटना के बाद पुलिस को सूचना मिलते ही इलाके की चारों ओर से घेराबंदी कर सघन अभियान चलाया गया.

इसी दौरान चोराजोर मोड़ के पास अपाची दो सवार युवक पुलिस वाहन को देखते ही चलती बाइक छोड़कर भागने लगा. जिसे पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया.पूछताछ में उसकी पहचान 23 वर्षीय दानवीर पासवान के रूप में हुई है. इस दौरान दो अन्य आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे. उसने पुलिस को बताया कि एक अन्य बाइक से एक अपराधी फरार हुआ है. तभी पुलिस ने खोजबीन प्रारंभ कर दिया.

घायल अवस्था में अरबाज अंसारी को देर रात्रि शुम्भेश्वर मंदिर मोड़ के पास से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शव पोस्टमार्टम हेतु दुमका भेज दिया गया है. इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया. सरैयाहाट थाना प्रभारी राजेंद्र यादव, हंसडीहा थाना प्रभारी अजीत यादव, तालझारी थाना प्रभारी संगम पाठक और जामा थाना प्रभारी अजीत कुमार ने रातभर कैंप कर छापेमारी अभियान चलाया.

बताया जाता है कि फाइनेंस कर्मी आशीष मंडल से करीब आठ बजे पगवारा गांव के पास हथियार के बल पर उनकी अपाची बाइक छीन ली गई थी. विरोध करने पर अपराधियों ने पिस्टल के बट से उनके सिर पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया. पुलिस ने मौके से एक पिस्टल और लूटी गई अपाची बाइक बरामद कर ली है.

घटना की सूचना मिलते ही सरैयाहाट पुलिस ने थाना के पास बैरिकेडिंग की, लेकिन अपराधियों ने रास्ता बदलकर मंडलडीह होते हुए मोहरा की ओर भागने की कोशिश की. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्रकांत कुमार

पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रखंड स्तर पर सक्रिय हूं, जहां मैंने जमीनी मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया है. ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकार से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और तथ्यपरक ढंग से प्रस्तुत करना मेरी प्राथमिकता रही है. पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और जनहित की आवाज बनने का निरंतर प्रयास है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >