बिहार पुलिस ने शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

भागलपुर जिले के सबौर थाने में दर्ज था मामला

सरैयाहाट. बिहार के सबौर थाने की पुलिस शुक्रवार को शराब तस्करी मामले में फरार सरैयाहाट थाना क्षेत्र के सरमारा निवासी संजीव यादव को सरैयाहाट पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी. जानकारी के अनुसार आरोपी अपने सहयोगी के साथ वर्ष 2021 में झारखंड से शराब लेकर बिहार ले जा रहा था. इसी दौरान सबौर थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने वाहन से शराब जब्त किया था. पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार किया था, जबकि संजीव भाग निकला था. कांड संख्या 144/21 दर्ज किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >