बसंत सोरेन आज करेंगे नामांकन, मां-पिता का लिया आशीर्वाद

बसंत सोरेन 12 अक्तूबर को दुमका सीट से नामांकन पत्र दाखिल करेंगे.

दुमका : बसंत सोरेन 12 अक्तूबर को दुमका सीट से नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक कुमार ने बताया कि बसंत सोरेन के नामांकन में सीएम हेमंत सोरेन व आलमगीर आलम, मंत्री सत्यानंद भोक्ता समेत कई नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे. वहीं, रविवार को भाजपा ने दुमका से लुइस मरांडी व बेरमो से योगेश्वर महतो बाटुल को प्रत्याशी बनाने की घोषणा की.

रविवार को केंद्रीय नेतृत्व की सहमति के बाद भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की. वहीं बेरमो सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अनूप सिंह भी सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे.

posted by : sameer oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >