एमजी काॅलेज में मना सशस्त्र सेना झंडा दिवस

इसमें मुख्य अतिथि बीएसएफ जवान सोमनाथ घोष उपस्थित थे, जबकि इसकी अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य प्रो नव कुमार पाल ने की.

रानीश्वर. मयूराक्षी ग्रामीण कॉलेज में रविवार को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया. इसमें मुख्य अतिथि बीएसएफ जवान सोमनाथ घोष उपस्थित थे, जबकि इसकी अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य प्रो नव कुमार पाल ने की. एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रशांत पातर, प्रो माजिद नदीम अहसन और एनएसएस स्वयंसेवक भी शामिल थे. इसी क्रम में एनएसएस इकाई-3 द्वारा कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रुपम कुमारी के नेतृत्व में ऑनलाइन सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया, जिसमें स्वयंसेवकों को दिवस के महत्व और उद्देश्य से अवगत कराया गया. ऑनलाइन कार्यक्रम में रानीबीटी सोरेन, कमोली मुर्मू, नेहा घोष, विपिन दत्त सहित कई स्वयंसेवकों ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >