कुलदेवी महराणा माता की हुई वार्षिक पूजा, अलौकिक श्रृंगार व भजनों की हुई अमृतवर्षा

महराणा माता परिवार द्वारा दुमका के अग्रसेन भवन में द्वितीय वार्षिकोत्सव मनाया गया. महराणा माता की विधिवत पूजा-अर्चना और भव्य अलौकिक श्रृंगार किया गया.

दुमका. महराणा माता परिवार द्वारा रविवार को दुमका के अग्रसेन भवन में द्वितीय वार्षिकोत्सव मनाया गया. इस अवसर पर महराणा माता की विधिवत पूजा-अर्चना की गयी और भव्य अलौकिक श्रृंगार किया गया. इस अवसर पर स्थानीय व बाहर से आये कलाकारों की मंडली ने अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में भजन कीर्तन प्रस्तुत कर समां बांधा. महराणा माता महापरिवार से जुड़े सिंहानिया, घीडिया व जुझारसिंहका परिवारों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए और माता को छप्पन भोग लगाये. सवामणि, गजरा उत्सव, चुंदरी उत्सव व मेहंदी उत्सव को संपन्न किया गया. इन तमाम अनुष्ठान से पहले माता की ज्योत से अनुष्ठान की शुरुआत हुई. बता दें कि महराणा माता का दुमका में मंदिर नहीं है. ऐसे में महराणा माता महापरिवार से जुड़े मारवाड़ी समाज के लोग दुमका में ही भव्य मंदिर स्थापित कराने की दिशा में तेजी से प्रयास कर रहे हैं. पिछले साल इसी ध्येय से माता महराणा की पूजा करने की परंपरा शुरू हुई और पूरे समाज को एकसूत्र में पिरोने के प्रयास हुए थे. इस बार भी आयोजन को सफल बनाने में राम अवतार सिंहानिया, प्रकाश सिंहानिया, दिलीप जुझारसिंहका, विनोद सिंहानिया, प्रमोद सिंहानिया, मनोज सिंहानिया, संजीव सिंहानिया ने अहम भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >