वार्षिकोत्सव पर अव्वल आये बच्चों को अवार्ड देकर किया उत्साहित

दुमका के बेथेल मिशन स्कूल का मना वार्षिकोत्सव, रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने बांधा समां.

दुमका. रेलवे स्टेशन रोड स्थित बेथेल मिशन स्कूल का वार्षिकोत्सव भव्य रूप में मनाया गया. इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष डॉ प्रणेश सोलोमन, अति विशिष्ट अतिथि आयोग के सदस्य इकरारुल हसन व उप विकास आयुक्त अभिजीत सिन्हा, डायरेक्टर बेथेल मिशन स्कूल महगामा प्रेम कुमार जोनाथन, डायरेक्टर साइंस अकादमी नागेंद्र मण्डल, स्कूल के डायरेक्टर तरुण कुमार स्मिथ एवं प्रिंसिपल मीनू स्मिथ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया. विद्यार्थियों ने प्रोजेक्ट वर्क की प्रदर्शनी भी लगायी. अतिथियों ने अव्वल आये बच्चों को अवार्ड देकर उत्साहित किया. सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सर्वप्रथम कक्षा नवीं के छात्रों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया, जबकि कक्षा चौथी, पांचवीं और छठवीं की बालिकाओं में आरती, पूजा, प्रिया रानी, निधि कुमारी, स्वाति कुमारी, प्रियंका कुमारी, रोज मुनि मुर्मू आदि ने कत्थक नृत्य प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया. तीसरी कक्षा की अहाना कृति, रीना मुर्मू, वर्षा कुमारी, अनुष्का कुमारी, आकांक्षा रानी, समष्टि, आयुष कुमार, आदित्य कुमार, उमेश मुर्मू, नितिन कुमार, रुद्र कुमार, साहिल कुमार ने शिक्षा के महत्व पर थीम डांस प्रस्तुत किया. कक्षा आठवीं की छात्रा प्रिया हांसदा व अनीता सोरेन ने सामे सामे.. गीत पर नृत्य करके सबको मंत्रमुग्ध कर दिया. वहीं केजी के बच्चे निधिश्री, अंशु बास्की, संधु कुमारी, सुप्रिया मुरमू, परिधि सोरेन, अंकिता किस्कू ने धाना धाना.. गीत पर नृत्य पेश किया. जबकि केजी के बालकों में सुमित मुर्मू, आनंद शर्मा, पवन कुमार पंडित, प्रियांशु मुर्मू, लकी सोरेन, मनीष राय, अंकित कुमार, रोशन कुमार, युवराज कुमार, अमन कुमार, शिवम कुमार, नीरज कुमार, सक्षम कुमार, सत्यम कुमार, हर्ष कुमार, कबीर शेख ने चक धूम धूम.. गाना पर नृत्य प्रस्तुत किया. जबकि कक्षा सातवीं और आठवीं की छात्राओं अंजली कुमारी, अनिता सोरेन, राखी कुमारी ने बरसो रे मेघा… गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया. दूसरी कक्षा के छात्रों द्वारा गलती से मिस्टेक… गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया. उसके बाद नवीं कक्षा की वर्षा रानी, साक्षी कुमारी ने तमिल गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया. मंच संचालन शिक्षक डेमेटियस और ज्योति हंसदा ने किया. कार्यक्रम में तापस, ओमप्रकाश, अमर कुमार, जोनाथन, मंजुला, सबीना, हर्ष शेखर, मनीषा, ख़ुशी कुमारी, ज्योति, दिलीप, प्रमिला, प्रयाग गुप्ता, अंसारी, एमिली इत्यादि शिक्षकगण के साथ काफी संख्या में अभिभावक एवं बच्चे मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >