पत्नी को विदा कराने ससुराल गये युवक पर चाकू से हमला

रानीश्वर थाना क्षेत्र के धनभाषा में हुई थी घटना

पीड़ित ने पत्नी समेत पांच पर लगाया जानलेवा हमला करने का आरोप संवाददाता, दुमका जिले के रानीश्वर थाना क्षेत्र के धनभाषा में सोमवार की रात पत्नी को विदा कराने गए जुल्फिकार भुट्टो पर ससुराल वालों ने चाकू से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया. युवक को इलाज के लिए पीजेएमसीएच में भर्ती कराया गया है. आरोपों के मुताबिक हमला करने वालों में युवक की पत्नी समेत पांच लोग शामिल हैं. रानीश्वर पुलिस घायल का बयान लेकर आरोपितों की तलाश में जुट गयी है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आसनबनी गांव के जुल्फिकार भुट्टो ने धानभाषा की रंजीता खातून से दूसरी शादी की है. कुछ दिन पहले उसकी पत्नी किसी बात से नाराज होकर मायके चली गयी थी. पति-पत्नी में पहले से पैसों और जेवर को लेकर मनमुटाव चल रहा था. पत्नी का कहना था कि जब तक उसे 52 हजार रुपये व जेवर वापस नहीं करेगा, तब तक साथ नहीं जायेगी. जेवर की जगह पैसा लेकर सोमवार को विदा कराने गया. पति ने बताया कि जब वह केवल पैसा लेकर ससुराल गया तो पत्नी से कहासुनी होने लगी. इसके बाद पत्नी के कहने पर उसके साथ गांव से बाहर आ रहा था. रास्ते में पहले से घात लगाये बैठी पत्नी के दोनाें भाई और मां बाप ने पकड़ कर सिर पर तौलिया डालकर पहले जमकर पीटा. खेत के रास्ते भागने का प्रयास किया तो कीचड़ में फंस गया. इसके बाद पत्नी रजनी खातून ने निजी अंग में चाकू मारा. सकीना अंसारी, बेलाल अंसारी, सलीम अंसारी व रजाउल अंसारी ने दो और चाकू मारकर घायल कर दिया. रुपये लेकर भाग गये. पड़ोस में रहने वाले चाचा को घटना की जानकारी दी तो वह मौके पर आये. निजी वाहन से इलाज के लिए अस्पताल लेकर गये. सूचना मिलते ही पहले नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं रानीश्वर के पुलिस पदाधिकारी भी पहुंचे. रानीश्वर थाना की पुलिस ने युवक के बयान पर पत्नी समेत पांच के खिलाफ हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >