सोने-चांदी के सिक्के के साथ खूब बिकेंगे इलेक्ट्राॅनिक्स सामान, करोड़ोें के कारोबार का अनुमान
दुमका : उपराजधानी दुमका में धनतेरस पर तकरीबन चालीस करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार होने की उम्मीद है. चांदी के सिक्के, सोने की गिन्नी से लेकर दोपहिया-चौपहिया और दर्जनों कॉमर्शियल वाहनों की बुकिंग हो चुकी है. इलेक्ट्राॅनिक्स के सामान भी पसंद कराकर लोगों ने बुक करा रखा है. बस डिलीवरी धनतेरस के शुभ दिन पर लेने की योजना है. दुमका में इस बार सबसे अधिक वर्तन के अलावा सोने-चांदी के सिक्के, एलइडी टीवी, फ्रीज, वाशिंग मशीन, गीजर तक की भी मांग रहने की उम्मीद है. दुकानें सज चुकी है. मेन रोड पर वर्तन की दर्जन भर नयी दुकानें लगी है, जो धनतेरस पर विशेष रूप से लगायी गयी हैं.
