नगर थाना क्षेत्र के सरैयाहाट व शास्त्रीनगर से बाइक की चोरी
दुमका : जिला के नगर थाना और सरैयाहाट थाना क्षेत्र से बाइक चोरी हुई है. नगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर बाउरीपाड़ा के दिवाकर राउत की सूपर स्प्लेंडर बाइक जेएच 04 जे 6606 डीटीओ आॅफिस के सामने से शनिवार को चोरी हो गयी. दिवाकर राउत अपनी बाइक को डीटीओ आॅफिस के सामने खड़ी कर आॅफिस के अंदर गया कुछ देर बाद जब आॅफिस से बाहर निकला तो देखा कि उसकी बाइक गायब थी. काफी खोजबीन करने के बाद जब बाइक नहीं मिली तब नगर थाना में अज्ञात चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.
वहीं हसडीहा हटिया के समीप लकड़ी मिल के सामने से पोड़ैयाहाट कस्तूरी के महादेव साह की बाइक चोरी हो गयी है. महादेव साह अपनी बाइक को लकड़ी मिल के सामने खड़ी करके हटिया से सब्जी लेने गया. सब्जी लेकर जब वापस लौटा तो देखा कि उसकी बाइक गायब थी. खोजबीन करने के बाद जब बाइक नहीं मिली तो हंसडीहा थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्रथमिकी दर्ज करायी है.
